मजदूरों के हित में धरना-प्रदर्शन, समाधान न होने पर जिला मुख्यालय में जुलूस की चेतावनी
मजदूरों के हित के लिए तालझारी में धरना-प्रदर्शन, मांगे नहीं मानी गई तो जिला मुख्यालय में विशाल धरना - प्रदर्शन के साथ जुलूस
साहिबगंज: शुक्रवार को तालझारी अंचल कार्यालय के समक्ष झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) जिला समिति ने मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान संघ ने अपनी नौ सूत्रीय मांगें प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राम सुमन प्रसाद के समक्ष रखीं।
मुख्य मांगें:
-
करणपुरातो पंचायत के जमाल गांव में तीन माह से लंबित जन वितरण प्रणाली का बकाया राशन वितरण सुनिश्चित किया जाए।
-
क्षेत्र में अनियमित बिजली आपूर्ति में सुधार हो।
-
मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए मनरेगा योजना में सुधार किया जाए।
-
प्रवासी मजदूरों के आश्रितों को मृत्यु लाभ का अविलंब निपटारा मिले।
-
बाकुड़ी स्थित मेसर्स राहुल मेटल्स कंपनी में श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी से कम मजदूरी देने की जांच हो।
-
बाकुड़ी बाजार सरकारी नाला (प्लाॅट संख्या 7) में मनरेगा के तहत नाला निर्माण कराया जाए।
-
कल्याणी पंचायत के मीणा बाजार (NH-80) के बिंद टोली ग्राम में पक्की सड़क बने।
-
मंईयां सम्मान योजना की तर्ज पर विधवा, वृद्धा और विकलांग पेंशन ₹2500 किया जाए।
-
मेसर्स राहुल मेटल्स कंपनी में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच कराई जाए।
धरना-प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने चेतावनी दी कि यदि दो दिनों में जन वितरण प्रणाली का बकाया राशन उपलब्ध नहीं कराया गया तो वे सड़क पर उतरकर वाहनों का चक्का जाम करेंगे।
संघ के जिला अध्यक्ष मिथुन यादव ने कहा कि यदि प्रखंड प्रशासन ने समस्याओं का समाधान नहीं किया तो जिला मुख्यालय में विशाल धरना-प्रदर्शन के साथ जुलूस निकाला जाएगा। कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के केन्द्रीय सचिव राजकुमार यादव ने किया।
इस दौरान केन्द्रीय उपाध्यक्ष फूल कुमारी देवी, जिला अध्यक्ष मिथुन कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष विपिन कुमार पंकज, जिला महामंत्री सह नगर संगठन प्रभारी मोहम्मद इमाम विश्वास, जिला कार्य मंत्री मोहम्मद जावेद अख्तर सहित सैकड़ों मजदूर मौजूद रहे।
0 Response to "मजदूरों के हित में धरना-प्रदर्शन, समाधान न होने पर जिला मुख्यालय में जुलूस की चेतावनी"
Post a Comment