सूर्या सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में स्वस्थ्य नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत कार्यक्रम
साहिबगंज : सूर्या सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल में शनिवार को “स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार” अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वस्थ्य रखना और सशक्त परिवार का निर्माण करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएलओ डॉ. किरण माला, विशिष्ट अतिथि डॉ. अबू कलीम एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अस्पताल के संचालक डॉ. विजय कुमार, चंद्रेश्वर प्रसाद सिन्हा, डॉ. सुमित कुमार, डॉ. खुशबू प्रिया एवं अर्चना मिंज उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों का स्वागत बुके देकर किया गया। डॉ. अबू कलीम ने बताया कि कार्यक्रम में दर्जनों महिलाओं का हीमोग्लोबिन, शुगर, हाइपरटेंशन जांच किया गया। मरीजों का समुचित इलाज सरकार एवं अस्पताल के सहयोग से किया जाएगा। कार्यकम
में डॉ. किरण माला सहित अन्य अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किए। डॉ सुमित ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. विजय कुमार ने कहा कि मानसिक या शारीरिक रूप से स्वस्थ मां ही एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दे सकती है। अतः सभी महिलाओं और छात्राओं को यह सलाह दी गई
कि वे स्वयं को स्वस्थ रखें, ताकि अगली पीढ़ी भी स्वस्थ रह सके और एक सशक्त परिवार का निर्माण हो सके। रेड क्रॉस के संयुक्त सचिव चन्देश्वर प्रसाद सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन हरेन्द्र कुमार पासवान कर रहे थे।
0 Response to "सूर्या सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में स्वस्थ्य नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत कार्यक्रम"
Post a Comment