वियतनाम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे गिरिडीह के डॉ. रणधीर कुमार
गिरिडीह : जिले के जमुआ प्रखंड के नईटांड निवासी डॉ. रणधीर कुमार संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में वियतनाम की राजधानी हनोई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में यूनेस्को (UNESCO) की ओर से भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह सम्मेलन 3 से 6 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें विश्वभर के सैकड़ों प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
डॉ. रणधीर इस सम्मेलन में भारत की शिक्षा व्यवस्था, भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृति, आदिवासी परंपरा और कला संरक्षण पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे।
वे यूनेस्को की भूमिका पर भी बात रखेंगे और भारत में शिक्षा व संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग की अपील करेंगे।
डॉ. रणधीर अंग्रेजी साहित्य में पीएचडी कर चुके हैं और उन्होंने झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय, आईआईएम रांची तथा लंदन स्कूल ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन जैसे संस्थानों से शिक्षा प्राप्त की है।
उन्हें अब तक राष्ट्रीय शिक्षा सम्मान (2017), झारखंड रत्न (2019) और मानद डॉक्टरेट (2018) समेत कई सम्मान मिल चुके हैं।
उन्होंने 8 पुस्तकें लिखी हैं और 100 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में शोध पत्र प्रस्तुत कर चुके हैं।
रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क
0 Response to "वियतनाम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे गिरिडीह के डॉ. रणधीर कुमार"
Post a Comment