कानूनी शिकंजा कसने के बाद बैकफुट पर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब


कानूनी शिकंजा कसने के बाद बैकफुट पर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब

मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब पर फ्रेंचाइजी और ट्रेनिंग सेंटर खोलने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप है। संभल पुलिस ने हबीब के खिलाफ 25 मुकदमे दर्ज किए हैं, जबकि 40 से अधिक लोगों ने उनके खिलाफ बयान दर्ज कराए हैं। कानूनी दबाव बढ़ने के बाद अब हबीब बैकफुट पर आ गए हैं और उन्होंने अपने वकील के माध्यम से तीन पीड़ित निवेशकों को पैसे वापस किए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जावेद हबीब पर आरोप है कि उन्होंने देशभर में लोगों को फ्रेंचाइजी और ट्रेनिंग सेंटर खोलने का झांसा देकर लाखों रुपये वसूले, लेकिन बाद में न तो सैलून शुरू कराया गया और न ही कोई ट्रेनिंग दी गई। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने उन्हें ठगी की रकम वापस करने के लिए नोटिस जारी किया था।

बताया गया कि हबीब को बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस ने तलब किया, लेकिन वे पेश नहीं हुए। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर सर्च नोटिस जारी किया गया और पुलिस ने दिल्ली स्थित उनके आवास पर दबिश दी। अब उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस बीच, कानूनी दबाव बढ़ने पर जावेद हबीब ने अपने वकील के माध्यम से तीन निवेशकों को पैसे लौटाए हैं। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई जल्द शुरू की जाएगी।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "कानूनी शिकंजा कसने के बाद बैकफुट पर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel