साहिबगंज में लगातार बारिश, किसानों की बढ़ी मुश्किलें, धान कटाई पर असर
साहिबगंज : जिले में चक्रवाती तूफान मोंथा के असर ने भयावह रूप ले लिया है। मंगलवार से सदर प्रखंड समेत पूरे प्रखंडों में भारी बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। विशेष रूप से धान की फसल को भारी नुकसान की आशंका है।
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के प्रभाव से झारखंड के लगभग सभी जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। यह स्थिति एक नवंबर तक जारी रहने का अनुमान है, जिसमें कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी और अन्य हिस्सों में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।
खरीफ फसलों पर इस बारिश का सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ा है। इस समय धान की फसल खेतों में पककर लगभग तैयार है और कई क्षेत्रों में इसकी कटाई का काम भी शुरू होने वाला था। ऐसे में लगातार बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "साहिबगंज में लगातार बारिश, किसानों की बढ़ी मुश्किलें, धान कटाई पर असर"
Post a Comment