बाढ़ बचाव कार्य का हुआ लाइव डेमो, साहिबगंज के शकुंतला सहाय घाट पर मॉक ड्रिल का अभ्यास


बाढ़ बचाव कार्य का हुआ लाइव डेमो, साहिबगंज के शकुंतला सहाय घाट पर मॉक ड्रिल का अभ्यास

साहिबगंज : एनडीआरएफ की ओर से शकुंतला सहाय घाट पर शुक्रवार को फ्लड वाटर रेस्क्यू मॉक एक्सरसाइज में टीम ने बाढ़ग्रस्त लोगों को आपदा से बचाने को लेकर गतिविधियां की। पटना एनडीआरएफ के 9वीं बटालियन के नेतृत्व में आयोजित मॉक एक्सरसाइज में बाढ़ के दौरान

उपजी विभिन्न प्रतिकूल परिस्थितियों में लोगों को बचाने, उपलब्ध घरेलू संसाधनों का उपयोग राफ्टिंग के लिए करने, डूबते हुए लोगों को बचाने, बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में फंसे व्यक्तियों को निकालने, डूबे हुए व्यक्तियों के पेट से पानी निकालने के लिए तरीके बताए।

उपायुक्त हेमन्त सती ने एनडीआरएफ बचाव दल की गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह एक्सरसाइज स्थानीय अधिकारियों, लोगों के लिए भी उपयोगी साबित होगी। हादसे कभी भी कहीं भी हो सकते हैं। आपदा कभी कहकर नहीं आती।

ऐसे में सभी लोगों को इस संबंध में सामान्य जानकारी तो रहनी ही चाहिए। यह प्रदर्शन स्थानीय टीम की क्षमता और लोगों की जागरूकता में इजाफा करेगा। वहीं, अपर समाहर्ता गौतम भगत ने कहा कि आपदा के समय जागरूकता, आपसी सामंजस्य और साहस काफी उपयोगी रहता है।

एनडीआरएफ प्रभारी ने बताया कि एनडीआरएफ सभी प्रकार की आपदाओं में काम करता है। इसीलिए सभी प्रकार की आशंकाओं पर गतिविधियों, मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि तुरंत रिस्पॉन्स और सही रणनीति किसी भी खतरे के नुकसान को काफी कम कर देती है।

मॉक ड्रिल के दौरान अपर समाहर्ता गौतम भगत, सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान, सदर एसडीपीओ अमर जॉन आइंद, गंगा नदी थाना प्रभारी लव कुमार, नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह, अग्निशमन पदाधिकारी मनोज कुमार, आपदा मित्र व कई गोताखोर मौजूद रहे।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "बाढ़ बचाव कार्य का हुआ लाइव डेमो, साहिबगंज के शकुंतला सहाय घाट पर मॉक ड्रिल का अभ्यास"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel