सरकंडा घाट पर उपलाता मिला युवक का शव, जांच में जुटी राजमहल पुलिस


सरकंडा घाट पर उपलाता मिला युवक का शव, जांच में जुटी राजमहल पुलिस

साहिबगंज : राजमहल प्रखंड से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां सरकंडा गंगा घाट में एक शव तैरता हुआ मिला। शव की पहचान 36 वर्षीय मिठू महलदार के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल अंतर्गत मालदा जिला के दौलतनगर के रहने वाले थे।

वह राजमहल थाना क्षेत्र के सरकंडा में अपने जीजा के यहां रहकर राजमिस्त्री और मछली शिकार करने का काम करते थे। मिठू महलदार के परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। उनके जीजा निताई महलदार ने बताया कि मिठू पिछले 4 वर्षों से सरकंडा में रह रहे थे।

मिठू दो दिन से घर नहीं आए थे और घर में छठ पूजा होने के कारण उनकी तलाश नहीं की जा सकी थी। राजमहल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने प्रथम दृष्टतया हत्या की आशंका जताई है,

क्योंकि मिठू तैरना जनता था और मछली पकड़ने का काम करता था। उन्होंने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद से ही परिजनों में शोक की लहर है।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "सरकंडा घाट पर उपलाता मिला युवक का शव, जांच में जुटी राजमहल पुलिस"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel