डीसी हेमन्त सती ने किया निर्माणाधीन और क्रियाशील भवनों का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश


डीसी ने कई निर्माणाधीन व क्रियाशील भवनों का किया निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

डीसी ने कई निर्माणाधीन व क्रियाशील भवनों का किया निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

साहिबगंज : उपायुक्त हेमन्त सती ने जिले के विभिन्न निर्माणाधीन और क्रियाशील भवनों का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने नव-निर्मित बाल गृह के बाउंड्री वॉल निर्माण और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों को सुरक्षित और अनुकूल वातावरण मिले।

डिजिटल लाइब्रेरी भवन में विद्युत वायरिंग और फायर सेफ्टी मानकों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सखी वन स्टॉप सेंटर के बाउंड्री वॉल, पेवर ब्लॉक, पेंटिंग और होर्डिंग्स की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सहायता के लिए इस केंद्र को सशक्त बनाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जिरवाबाड़ी निर्माणाधीन मार्केट परिसर में 112 दुकानों का निर्माण प्रगति पर है, 80% कार्य पूर्ण हो चुका है। इस नए मार्केट के शुरू होने से सड़क किनारे लगने वाली अस्थायी दुकानों को स्थानांतरित कर बाजार को व्यवस्थित स्वरूप मिलेगा।

जिरवाबाड़ी क्राफ्ट मार्ट के बारे में उन्होंने बताया कि यह स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा संचालित होगा, जो महिला सशक्तिकरण और स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

पटेल चौक के पास नया मार्केट परिसर के लिए नगर परिषद साहिबगंज को निर्देश दिया गया है कि पटेल चौक के पास एक नया मार्केट परिसर विकसित किया जाए, जिससे रेलवे स्टेशन से गांधी चौक तक संकुचित मार्ग में जाम की समस्या का स्थायी समाधान होगा।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "डीसी हेमन्त सती ने किया निर्माणाधीन और क्रियाशील भवनों का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel