नहीं रहे शिक्षाविद नवल किशोर सिंह, साहिबगंज महाविद्यालय से हुए थे सेवानिवृत


नहीं रहे शिक्षाविद नवल किशोर सिंह, साहिबगंज महाविद्यालय से हुए थे सेवानिवृत

साहिबगंज : साहिबगंज महाविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग के सेवानिवृत्त शिक्षक सह एकेडमिक स्टाफ कॉलेज के संस्थापक निदेशक डॉ. नवल किशोर सिंह का हृदय गति रुकने से बीते 23 अक्टूबर को भागलपुर में निधन हो गया।

एलएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर नवल किशोर सिंह के निधन से साहिबगंज महाविद्यालय, मॉडल कॉलेज राजमहल और भागलपुर महाविद्यालय में शोक व्याप्त है। बीते गुरुवार को निधन की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शुभचिंतक उनके भागलपुर स्थित अघोरियों बाजार स्थित आवास पर पहुंचे।

इस दौरान शिक्षकों ने अंतिम दर्शन किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। उल्लेखनीय है कि डॉ. नवल किशोर सिंह लम्बे समय तक साहिबगंज महाविद्यालय में अपनी सेवा दी। 2011 में सेवानिवृत्त होने के बाद वे भागलपुर में निवास कर रहे थे। उनके निधन पर साथ काम करने वाले कॉलेज के शिक्षकों व उनके विद्यार्थियों ने गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की है।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "नहीं रहे शिक्षाविद नवल किशोर सिंह, साहिबगंज महाविद्यालय से हुए थे सेवानिवृत"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel