जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं से अवगत हुए डीसी हेमन्त सती


जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं से अवगत हुए डीसी, समस्याओं के निष्पादन हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं से अवगत हुए डीसी, समस्याओं के निष्पादन हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

साहिबगंज : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी हेमन्त सती द्वारा समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं को सुना एवं अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों का जल्द से जल्द जाँच कराते हुए उचित समाधान कराया जाएगा।    

जनता दरबार में उपायुक्त कई विभिन्न शिकायत एवं समस्याओं से अवगत हुए। तत्पश्चात् उपयुक्त ने सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन हेतु अग्रसारित किया। उपायुक्त ने लोगों को पूर्ण भरोसा दिलाया कि आपकी समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

जिला प्रशासन विधिसम्मत आपकी हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगा। उल्लेखनीय है कि हर मंगलवार और शुक्रवार को जनता दरबार आयोजित किया जाता है।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं से अवगत हुए डीसी हेमन्त सती"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel