न्याय अब लोगों की दहलीज पर, चलंत लोक अदालत का शुभारंभ


न्याय अब लोगों की दहलीज पर, चलंत लोक अदालत का शुभारंभ

साहिबगंज : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहिबगंज अखिल कुमार के मार्गदर्शन में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर से चलंत लोक अदालत का शुभारंभ किया गया।

प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय संजय कुमार उपाध्याय एवं जिला न्यायाधीश प्रथम रजनीकांत पाठक ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर चलंत लोक अदालत को रवाना किया। चलंत लोक अदालत जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में जाकर लोगों को कानूनी जानकारी उपलब्ध कराएगी तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करेगी।

पारिवारिक विवाद, भूमि, झगड़े, बैंक रिकवरी, बिजली व पानी बिल, मुआवजा, मोटर दुर्घटना दावा जैसे अनेक मामलों का निपटारा समझौते के आधार पर किया जाएगा। इससे मुकदमों की लंबी प्रक्रिया और खर्च से राहत मिलेगी तथा ग्रामीण और गरीब तबके के लोगों को न्याय उनके द्वार पर उपलब्ध होगा।

इस अवसर पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सिंधु नाथ लमाये, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) आलोक मरांडी, पी.एल.भी. तथा कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शुभारंभ के बाद शनिवार को ही सदर प्रखंड कार्यालय में चलंत लोक अदालत का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर अंचल अधिकारी बासुकीनाथ टुडू तथा चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल अरविंद गोयल ने उपस्थित लोगों को उनके कानूनी अधिकारों और लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। चलंत लोक अदालत का मूल उद्देश्य है- "न्याय सबके लिए, सबके द्वार तक।"


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "न्याय अब लोगों की दहलीज पर, चलंत लोक अदालत का शुभारंभ"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel