झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न
साहिबगंज : रविवार को पुराना सदर अस्पताल परिसर में आयोजित झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, शाखा साहिबगंज की बैठक में कर्मचारी हितों और संघ को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। रणविजय सिंह ने बताया कि बैठक में जिले के सभी प्रखंडों में सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
इसका उद्देश्य संघ की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और कर्मचारियों की भागीदारी बढ़ाना है। राज्य सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की आलोचना की गई और अनुबंध कर्मियों व आउटसोर्सिंग को बंद कर नियमितिकरण की मांग की गई।
उन्होंने कहा कि जब तक नियमितिकरण नहीं होता, तब तक समान कार्य के लिए समान वेतन देने की मांग भी की गई। आगामी संघ चुनाव के लिए तैयारियों पर भी चर्चा हुई। बैठक में राणा रणविजय कुमार सिंह सहित दर्जनों कर्मचारी शामिल थे।
रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न"
Post a Comment