कर्नाटक में पीरियड लीव पॉलिसी लागू, महिलाओं को साल में 12 पेड लीव — तीसरा राज्य बना
कर्नाटक सरकार ने राज्यभर में कामकाजी महिलाओं के लिए पीरियड लीव पॉलिसी 2025 को लागू कर दिया है। इस नीति के तहत सरकारी दफ्तरों, निजी कंपनियों और इंडस्ट्रियल सेक्टरों में कार्यरत महिलाओं को साल में 12 पेड मेंस्ट्रुअल लीव दी जाएगी। इससे लगभग 60 लाख महिला कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा।
कैबिनेट मंजूरी के बाद जारी नोटिस में बताया गया कि हर महीने एक पेड पीरियड लीव उपलब्ध होगी। लेबर डिपार्टमेंट जल्द ही सभी एम्प्लॉयर्स के साथ बैठक कर नई नीति के बारे में जागरूक करेगा।
नीति को अंतिम रूप देने से पहले 18 सदस्यों की समिति ने सुझाव दिए थे। रिपोर्ट में बताया गया कि पीरियड्स के दौरान शरीर को अतिरिक्त आराम की आवश्यकता होती है। सरकार ने विभिन्न विभागों और उद्योगों से राय लेकर इस नीति के लाभ और संभावित चुनौतियों का आकलन किया।
कर्नाटक अब बिहार और ओडिशा जैसे राज्यों की श्रेणी में शामिल हो गया है, जहां पीरियड लीव पहले से लागू है। लेबर मंत्री ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर भविष्य में इस नीति में और संशोधन किए जा सकते हैं।

0 Response to "कर्नाटक में पीरियड लीव पॉलिसी लागू, महिलाओं को साल में 12 पेड लीव — तीसरा राज्य बना"
Post a Comment