बिहार में NDA की प्रचंड बहुमत पर कोटालपोखर में उल्लास, फूटे पटाखे उड़े अबीर-गुलाल


बिहार में NDA की प्रचंड बहुमत पर कोटालपोखर में उल्लास, फूटे पटाखे उड़े अबीर-गुलाल

साहिबगंज : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए सरकार की प्रचंड बहुमत से ऐतिहासिक जीत पर कोटालपोखर मंडल में उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर कोटालपोखर मंडल अध्यक्ष बप्पी निर्मल प्रसाद के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव मनाया।

मंडल परिसर में जुटे कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी, पटाखे जलाए और मिठाइयाँ बांटकर खुशियाँ साझा कीं। कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल रहा।

मंडल अध्यक्ष बप्पी निर्मल प्रसाद ने इस ऐतिहासिक जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल एनडीए की जीत नहीं, बल्कि संपूर्ण बिहार की जीत है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास, सुशासन,

स्थिरता और विश्वास की नीतियों की जीत है।उन्होंने आगे कहा कि बिहार के युवाओं और महिलाओं ने इस चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एनडीए के पक्ष में बंपर वोटिंग की, जिसका प्रत्यक्ष परिणाम है कि बिहार में एक बार पुनः सुशासन की सरकार बनी है।   

मंडल अध्यक्ष ने कहा कि यह जनादेश, विकास, रोजगार, शिक्षा, सुरक्षा और स्थिर शासन की अपेक्षाओं को मजबूत करता है।उन्होंने कहा कि कोटालपोखर मंडल भाजपा आने वाले समय में संगठन को और मजबूत करते हुए जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेगा।

कार्यक्रम में मंडल महामंत्री शिवरतन रजवाड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रणव सिंह , जिला कार्यसमिति सदस्य राजेश साहा, युवा कार्यकर्ता तपन गुप्ता, धीरेन साहा, पिंटू रजवाड़, उत्तम रजवाड़ सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।


रिपोर्ट: अनूप साह | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "बिहार में NDA की प्रचंड बहुमत पर कोटालपोखर में उल्लास, फूटे पटाखे उड़े अबीर-गुलाल"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel