पदक विजेता खिलाड़ियों का साहिबगंज आगमन पर भव्य स्वागत, पदाधिकारियों ने दी बधाई
साहिबगंज। कुश्ती के पदक विजेता खिलाड़ियों का साहिबगंज में भव्य स्वागत किया गया। ये खिलाड़ी पलामू के हरिहरगंज में आयोजित 26वीं सीनियर झारखंड राज्य पुरुष फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन स्टाइल एवं महिला कुश्ती प्रतियोगिता में पदक जीतकर साहिबगंज पहुंचे थे।
पदक विजेता खिलाड़ियों में शामिल रहे—
-
समीर कुमार (46 किलो वर्ग – स्वर्ण)
-
सोनू कुमार (70 किलो वर्ग – स्वर्ण)
-
आदित्य कुमार (51 किलो वर्ग – स्वर्ण)
-
सीमा हेंब्रम (43 किलो वर्ग – रजत)
-
छोटी कुमारी (46 किलो वर्ग – पदक)
-
श्रुति कुमारी (53 किलो वर्ग – पदक)
-
आरती कुमारी (57 किलो वर्ग – पदक)
-
सत्यम (67 किलो वर्ग – पदक)
-
दीपक (55 किलो वर्ग – कांस्य)
इस उपलब्धि पर उपायुक्त हेमन्त सती, उपविकास आयुक्त सतीश चंद्रा, जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गा नंद झा, डीएसई सह डीएसओ कुमार हर्ष, जिला कुश्ती संघ की सचिव सह अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक नमिता कुमारी, खेलो इंडिया कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक प्रकाश सिंह बादल, जिला खेल पदाधिकारी पंकज कुमार झा तथा खेल प्रेमियों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।

0 Response to "पदक विजेता खिलाड़ियों का साहिबगंज आगमन पर भव्य स्वागत, पदाधिकारियों ने दी बधाई"
Post a Comment