उन्नत खेती की विस्तृत जानकारी, आत्मा की ओर से मटर बीज का वितरण


उन्नत खेती की विस्तृत जानकारी, आत्मा की ओर से मटर बीज का वितरण

साहिबगंज। तालझारी प्रखंड के कल्याणी पंचायत अंतर्गत कलस्टर महाराजपुर ग्राम में आत्मा की ओर से प्रभेद जीएस- 10 मटर के बीज का वितरण किया गया। जिला कृषि पदाधिकारी सह आत्मा परियोजना निदेशक प्रमोद एक्का ने किसानों को मटर की उन्नत खेती तकनीक की विस्तृत जानकारी दी।

जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि मटर की खेती के लिए खेत की तैयारी के समय गोबर खाद या वर्मी कम्पोस्ट 0.5 टन प्रति हेक्टेयर अवश्य प्रयोग करें। मटर की खेती में 20-25 किलो नाइट्रोजन, 50 किलो फॉस्फोरस तथा 25 किलो पोटाश प्रति हेक्टेयर उपयोग करना आवश्यक है।

आगे उन्होंने बताया कि अच्छी पैदावार के लिए बीज का उपचार फफूंदनाशी एवं राइजोबियम कल्चर से अवश्य करें। पौधों की दूरी 15-20 सेमी व पंक्तियों के बीच दूरी 30-45 सेमी रखें।

प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजीव कुमार सिंह ने किसानों को मिट्टी जांच की आवश्यकता और उसके लाभों के बारे में जानकारी दी तथा सभी किसानों से अपने खेतों की मिट्टी की जांच कराने का आग्रह किया। कार्यक्रम में स्थानीय किसान, कृषि कर्मी व ग्रामीण मौजूद थे


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "उन्नत खेती की विस्तृत जानकारी, आत्मा की ओर से मटर बीज का वितरण"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel