अतुल्य गंगा की दो सदस्यीय टीम पहुंची साहिबगंज, चार स्थानों से किया गंगा जल संग्रहण


अतुल्य गंगा की दो सदस्यीय टीम पहुंची साहिबगंज, चार स्थानों से किया गंगा जल संग्रहण

साहिबगंज : गंगा नदी के प्रदूषण स्तर की जांच करने अतुल्य भारत की दो सदस्यीय विशेषज्ञों का दल साहिबगंज पहुंची। अतुल्य गंगा टीम के झारखंड प्रभारी सह भू-वैज्ञानिक डॉ. रणजीत कुमार सिंह के मार्गदर्शन में टीम ने साहिबगंज, मसकलैया, मोकिमपुर व राजमहल में गंगा जल का संग्रहण किया।

इसके पूर्व विशेषज्ञों का दल बिहार के पटना, मुंगेर, भागलपुर व कहलगांव से नमूना लेकर यहां पहुंची थी। अतुल्य गंगा टीम में दिल्ली के टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से पीएचडी शोधार्थी अविनाश कुमार व आनंद सेबेस्टियन शामिल थे। टीम राजमहल होते हुए पश्चिम बंगाल में प्रवेश किया। 

मशहूर पर्यावरणविद डॉ. रणजीत सिंह ने बताया कि टीम ने यहां गंगा में डीओ मीटर के 17 पैरामीटर पर जल में ऑक्सीजन की जांच की। जांच के दौरान साहिबगंज में गंगा जल में डीओ 6.78, पीएच 8.10, ईसी 502, टीडीएस 251 पाया गया है।

जबकि मोकिमपुर पंचायत में डीओ 5.97, पीएच 9.01, ईसी 377 व टीडीएस 189, शोभापुर घाट में डीओ 7.63, ईसी 360, टीडीएस 180, पीएच 8.49 एवं राजमहल में डीओ 5.83, ईसी 357, पीएच 8.41 व टीडीएस 179 पाया गया है।

डॉ. रणजीत ने बताया कि "सबका साथ-हो गंगा साफ़" की भावना के साथ गंगा नदी के जल नमूना संग्रहण किया जा रहा है। यह मेजर जनरल वी. के. भट्ट एवं प्रो. कर्नल के. सी. तिवारी के मार्गदर्शन में चल रहा है। उल्लेखनीय है कि अतुल्य भारत की दो सदस्यीय विशेष टीम द्वारा जल नमूना संग्रहण निरंतर जारी है।

अंतिम चरण में गंगासागर तक पहुँचकर संपूर्ण जल गुणवत्ता परीक्षण को पूरा किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण वैज्ञानिक प्रयास का उद्देश्य गंगा एवं यमुना नदियों की वर्तमान जल गुणवत्ता का समग्र मूल्यांकन करना तथा इसके आधार पर उपग्रह आधारित जल गुणवत्ता निगरानी प्रणाली का विकास करना है, जिससे भविष्य में नदी संरक्षण और जल प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "अतुल्य गंगा की दो सदस्यीय टीम पहुंची साहिबगंज, चार स्थानों से किया गंगा जल संग्रहण"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel