फोरलेन सड़क के विरोध में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन, छठे दिन भी सैकड़ों महिलाओं ने लिया भाग


फोरलेन सड़क के विरोध में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन, छठे दिन भी सैकड़ों महिलाओं ने लिया भाग

साहिबगंज : गुरुवार को छठे दिन पुनः डिहारी, हाजीपुर भिट्ठा, पटवर टोला और भोलीया टोला गांव की मातृशक्तियां सांकेतिक रूप से धरना-प्रदर्शन में उपस्थित रहीं। शांतिपूर्ण विरोध और धरना-प्रदर्शन करती हुई गृहणियों ने कहा कि फोरलेन सड़क गांव के बीच से नहीं,

बल्कि सिमरतल्ला झील से पर्याप्त दूरी पर बनाया जाए, ताकि सिमरतल्ला झील पक्षी अभयारण्य के रूप में सुरक्षित रह सके। सभी महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि क्षेत्र के पारिस्थितिकी तंत्र और मानवीय जीवन के लिए हवाईअड्डा नहीं, बल्कि सिमरतल्ला झील को पक्षी अभयारण्य के रूप में नितांत आवश्यक है।

वहीं, पंकज कुमार ओझा ने कहा कि पक्षी अभयारण्य रुपी जीवन नहीं मिला, तो हवाईअड्डा रूपी सुविधा भी नहीं चाहिए। मौके पर रूपा भारती, उर्मिला देवी, ऊषा देवी, जिच्छा देवी, शविता देवी, सुमित्रा देवी, उर्मिला देवी, ऊषा देवी, रीना देवी, सोनी देवी, सुनिता देवी, सुमित्रा देवी, भगवती देवी, शियावती देवी, ज्योति देवी, मंजू ओझा, आशा देवी, लक्ष्मी देवी, संजू देवी, सुनिता देवी, जानकी देवी, रिना देवी, सोनी देवी, श्यामा देवी, गीता देवी, रीना देवी सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थीं


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "फोरलेन सड़क के विरोध में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन, छठे दिन भी सैकड़ों महिलाओं ने लिया भाग"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel