कांग्रेसियों ने मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन, ज़रूरतमंदों के बीच बांटे गए कंबल
साहिबगंज : बरहरवा प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन समारोह जिला कांग्रेस अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकतुल्लाह खान के नेतृत्व में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि तनवीर आलम द्वारा सोनिया गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं केक काटकर की गई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशी का इजहार किया तथा सोनिया गांधी के संघर्ष, त्याग, सादगी और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया।
ठंड को देखते हुए कांग्रेस परिवार की ओर से गरीब एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण भी किया गया। कंबल पाकर ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की और कांग्रेस नेताओं एवं कांग्रेस परिवार को धन्यवाद दिया। मुख्य अतिथि तनवीर आलम ने अपने संबोधन में कहा कि सोनिया गांधी ने भारतीय राजनीति में सादगी, समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति की मिसाल पेश की है। उनका जीवन हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है।
वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कहा कि “सोनिया गांधी त्याग और सेवा की प्रतिमूर्ति हैं। उन्होंने हमेशा संविधान की मर्यादा, देश की एकता और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया है। उनका नेतृत्व सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरक रहा है। कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी के लंबे सार्वजनिक जीवन एवं योगदान को सलाम करते हुए उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कमल आर्य, मो.नसीरुद्दीन, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, नेहाल अख्तर, थॉमस रॉबर्ट, भोलानाथ महतो, मिथुन मंडल, निताई सरकार, मनोज घोष, रंजीत भंडारी, शरीक रब्बानी, छोटेलाल रामानी, आलमगीर मंसूरी, राजू, आफताब आलम, बिष्णु मॉल, अजीत कुमार रॉय, दीपक महतो, राजू महतो सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

0 Response to "कांग्रेसियों ने मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन, ज़रूरतमंदों के बीच बांटे गए कंबल"
Post a Comment