साहिबगंज में जनता दरबार आयोजित, डीसी ने सुनी जनता की समस्याएँ
साहिबगंज : उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता व अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आये नागरिकों की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में कुल 32 आवेदन प्राप्त हुए जो मुख्य रूप से जनसुविधाओं से संबंधित थे।
जिन मामलों का निवारण तत्काल संभव था। उन्हें वहीं उपस्थित संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित कर समाधान हेतु कार्रवाई आरंभ की गई। जबकि जिन मामलों की सुनवाई जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के अधीन है, उन्हें विधि अनुसार लोक शिकायत निवारण कार्यालय को भेजा गया।
जिला प्रशासन ने आश्वस्त किया कि सभी प्राप्त आवेदनों का शीघ्र, पारदर्शी एवं प्राथमिकता के आधार पर निवारण सुनिश्चित किया जाएगा। इस जनता दरबार में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा,अपर समाहर्ता गौतम भगत, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला भू- अर्जन पदाधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

0 Response to "साहिबगंज में जनता दरबार आयोजित, डीसी ने सुनी जनता की समस्याएँ"
Post a Comment