मॉडल कॉलेज राजमहल में विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया गया
साहिबगंज : मॉडल कॉलेज राजमहल में सोमवार को विश्व मानवाधिकार दिवस गरिमामय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने की। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिकार व कर्तव्य के बीच संतुलन की समझ विकसित करना था।
डॉ. विवेक कुमार महतो ने कहा कि अधिकारों के साथ कर्तव्यों का पालन भी अनिवार्य है। कर्तव्य–निष्ठा से ही समाज में संतुलन, सद्भाव और न्याय की स्थापना संभव है।
अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि मानवाधिकार दिवस केवल एक आयोजन नहीं बल्कि प्रत्येक दिन दूसरों के अधिकारों का सम्मान और अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का संदेश है। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है, और इन्हीं अधिकारों की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य भी है।
कार्यक्रम में अजय सोनी, मोहन सिंह, प्रकाश महतो, कर्मु, बबलू, उषा, स्नेहा, असगर, स्मृति सहित कई विद्यार्थी मौजूद रहे। अंत में सभी ने मानवाधिकार संरक्षण का संकल्प लिया।

0 Response to "मॉडल कॉलेज राजमहल में विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया गया"
Post a Comment