मौसम विभाग की ओर से शीतलहर का अलर्ट, बादल छाए रहने के कारण बढ़ी ठंढ़
साहिबगंज : जिले में मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रखंड मुख्यालय समेत जिले के सभी प्रखंड कड़ाके की ठंढ़ की चपेट में हैं। लगातार चल रही हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिले में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक पहुंच गया।
गंगा किनारे और पहाड़ी क्षेत्रों में ज्यादा ठंढ़ पड़ रही है। मौसम विभाग ने भी कड़ाके की ठंढ़ पड़ने का अनुमान जताया है। भारतीय मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही पहाड़ी इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है।
वहीं, बढ़ती ठंढ़ को देखते हुए मौसम विभाग ने आम जनता के लिए निर्देश जारी किए हैं। मौसम विभाग ने लोगों से बिना गर्म कपड़े पहने घर से न निकलने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने कहा है कि अति आवश्यक काम होने पर ही गर्म कपड़े पहनकर घर से बाहर निकलें।
इसके साथ ही अपने आस-पास अलाव जलाए रखें, जिससे ठंढ़ से बचा जा सके। परन्तु धुआं और हानिकारक गैस निकलने के लिए रोशनदान या खिड़की खुली रखना जरूरी है।

0 Response to "मौसम विभाग की ओर से शीतलहर का अलर्ट, बादल छाए रहने के कारण बढ़ी ठंढ़"
Post a Comment