पटना की ऐश्वर्या बनीं मिस इंडिया वॉशिंगटन 2025, बिहारी प्रतिभा का परचम


पटना की ऐश्वर्या बनीं मिस इंडिया वॉशिंगटन 2025, बिहारी प्रतिभा का परचम

बिहार की बेटी और एआई इंजीनियर ऐश्वर्या वर्मा ने अमेरिका में आयोजित 13वें वार्षिक ग्लोबल वुमन फेस्टिवल में मिस इंडिया वॉशिंगटन 2025 का ताज जीतकर देश और राज्य का नाम रोशन किया है। यह आयोजन रेंटन के हयात रेजिडेंसी लेक वाशिंगटन में एएम पावरिंग संस्था द्वारा किया गया।

ऐश्वर्या ने व्यक्तित्व, पब्लिक स्पीकिंग, आत्मविश्वास और सामाजिक प्रभाव सहित कई कड़े मापदंडों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह खिताब अपने नाम किया। चार वर्ष पहले पटना से अमेरिका गईं ऐश्वर्या ने मास्टर्स पूरा करने के बाद पिछले तीन वर्षों से एआई इंजीनियर के रूप में कार्य करते हुए तकनीकी क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाई है।

वह महिलाओं की भागीदारी और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की सक्रिय समर्थक भी हैं। अपनी उपलब्धि पर ऐश्वर्या ने कहा कि यह जीत बिहार की उन सभी लड़कियों को समर्पित है जो बड़े सपने देखती हैं और तकनीक व नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती हैं।

अब ऐश्वर्या फरवरी में न्यू जर्सी में होने वाले मिस इंडिया यूएसए 2025 के राष्ट्रीय पेजेंट में वॉशिंगटन राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी सफलता से वॉशिंगटन में भारतीय समुदाय और पटना स्थित परिवार में खुशी का माहौल है


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "पटना की ऐश्वर्या बनीं मिस इंडिया वॉशिंगटन 2025, बिहारी प्रतिभा का परचम"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel