सत्याग्रह अनशन का नौवां दिन आज, माताओं का समर्थन करने पहुंचे जिला परिषद उपाध्यक्ष


सत्याग्रह अनशन का नौवां दिन आज, माताओं का समर्थन करने पहुंचे जिला परिषद उपाध्यक्ष

साहिबगंज : सत्याग्रह अनशन के नौवें दिवस पर क्षेत्रीय जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव अनशनकारी माताओं से मिलने धरना स्थल पहुंचे। डिहारी, हाजीपुर भिट्ठा, पटवर टोला और भोलीया टोला गांव की गृहणियों ने सांकेतिक रूप में सत्याग्रह-अनशन में भाग लिया।

माताओं ने सुनील कुमार यादव को अपना मांगपत्र सौंपा और अपनी मांगों को दोहराया। अनशनकारी माताओं ने कहा कि वे जीवन रूपी पक्षी अभयारण्य चाहती हैं और गांव और हरा-भरा खेत खलिहान उजाड़कर फोरलेन और हवाई अड्डा नहीं चाहती हैं।

वे पंकज कुमार ओझा द्वारा गांव को उजड़ने से बचाने वाले प्रयास का आजीवन समर्थन करेंगी। इस अवसर पर रूपा भारती, उर्मिला देवी, ऊषा देवी, जिच्छा देवी, सविता देवी, सुमित्रा देवी, चंचला ओझा, पीहु, कुणाल, कलवतिया देवी, बबली देवी,

उर्मिला देवी, ऊषा देवी, रीना देवी, सोनी देवी, सुनिता देवी, सुमित्रा देवी, भागवती देवी, शियावती देवी, ज्योति देवी, मंजू ओझा, आशा देवी, लक्ष्मी देवी, संजू देवी, सुनिता देवी, जानकी देवी, रिना देवी, सोनी देवी, श्यामा देवी, गीता देवी, रीना देवी, ललिता देवी,

संगीता देवी, मोनित देवी, मुन्नी देवी, ललिता ओझा, पुतुल देवी, उर्मिला देवी, गिरिजा देवी, रूबी देवी, रजिया देवी, पुतुल देवी, महेश्वरी देवी, सुषमा देवी, गीता देवी, श्यामा देवी, आशा देवी, संजू देवी, सुनिता ओझा, ललिता देवी, उर्मिला ओझा, रिंकू रविदास,

सुनिता पासवान, फोटिला पासवान, गुड़िया पासवान, पुनम पासवान, गिरीजा देवी, अरिला देवी, पुनम महतो, किरण महतो समेत अन्य उपस्थित थीं। सभी महिलाएं एकमत होकर अपनी मांगों के समर्थन में आज भी डटी रहीं


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "सत्याग्रह अनशन का नौवां दिन आज, माताओं का समर्थन करने पहुंचे जिला परिषद उपाध्यक्ष"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel