साहिबगंज : भारत बंद के दौरान किया गया पुतला दहन, कई सडकें जाम, लोग उतरे सड़क पर


Sahibganj News : सदर प्रखंड के मुख्यालय चौक पर जिले के विभिन्न राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने किसानों द्वारा भारत बंद के समर्थन में मंगलवार को सुबह से ही बंद करना शुरू कर दिया।

साहिबगंज : भारत बंद के दौरान किया गया पुतला दहन, कई सडकें जाम, लोग  उतरे सड़क पर

तब तक प्रखंड क्षेत्र के सभी मार्गों से विभिन्न पंचायतों के प्रमुख व वरिष्ठ कार्यकर्ता किसानों मजदूरों के साथ झंडा , बैनर लेकर टोली बनाकर वर्तमान केंद्र सरकार विरोधी नारे लगाते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचे।

प्रखंड मुख्यालय चौक के सभी  मार्गों में भी कांग्रेस सहित झारखंड मुक्ति मोर्चा , राष्ट्रीय जनता दल , मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर नारेबाजी किया।

बन्द रहे सभी दुकान और व्यावसायिक प्रतिष्ठान:-

बंद के दौरान प्रखंड मुख्यालय चौक के सभी  मार्गो में सैकड़ों गाड़ियां , टेंपो , मोटरसाइकिल , ट्रक बस ,ट्रैक्टर , ठेला आदि करीब सात घंटे तक जाम में फंसा रहा। प्रखण्ड मुख्यालय चौक सहित कई प्रमुख चौक-  चौराहों की दुकानें पूर्णतः  बंद रही। 

जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, कार्यकर्ता गांव की ओर से प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर एकत्रित होते गए और बंदी को सफल बनाने के लिए डटे रहे। कार्यकर्ताओं के साथ अधिकांश मात्रा में गांव के किसान , मजदूर दिखाई पड़ रहे थे।सभी ने मिलकर दुकानों, प्रतिष्ठानों,बैंकों,आदि को  घूम - घूम कर बंद कराया।

विभिन्न राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं व किसानों ने वर्तमान केंद्र सरकार  व अन्य केंद्रीय मंत्रियों के विरोध में जोरदार नारेबाजी किया,और प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। आवश्यक सेवा और स्वास्थ्य से जुड़ी गाड़ियों और लोगों को नहीं रोका  जा रहा था, लोग शांतिपूर्वक और प्रेम पूर्वक,दुकानों,प्रतिष्ठानों को बंद कराते दिखे।

प्रखंड मुख्यालय चौक के अलावे प्रचलित चौक बाजार,  मंडरो , साक्षरता मोड़,बांझी चौक सहित सैकड़ों  चौक - चौराहों में भी किसानों के साथ समर्थन में जाम किया गया। जाम को सफल बनाने में कांग्रेस, जेएमएम, आरजेडी, बसपा, सपा, सहित विभिन्न राजनैतिक दलों एवं सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने बढ़ - चढ़ कर भाग लिया।

साहिबगंज न्यूज़ के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें

WhatsApp
Telegram

(Note:- जो लोग साहिबगंज न्यूज़ के ग्रुप 1, 2 और 3 से जुड़ें है वो लोग इस ग्रुप में ज्वाइन नहीं होंगे, चूँकि सभी ग्रुप में एक साथ एक ही न्यूज़ प्रसारित होगा)


0 Response to "साहिबगंज : भारत बंद के दौरान किया गया पुतला दहन, कई सडकें जाम, लोग उतरे सड़क पर"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel