प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ साहिबगंज भाजपा महिला मोर्चा ने पुतला फूंका
Sahibganj News : साहिबगंज भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर द्वारा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता द्वारा अपमान किए जाने के विरोध में गुल्लीभट्टा स्थित फौजी लाल के बगीचा में जिला महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रमिता तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव का पुतला फूंका।
साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मांग की गई कि अविलंब अपने प्रदेश प्रवक्ता को पार्टी से निष्कासित करें। इस कुत्सित कृत्य के लिए वे हमारी प्रदेश अध्यक्षा से माफी मांगे।
जब तक उनके द्वारा माफी नहीं मांगी जाती, और उन्हें पार्टी से निकाला नहीं जाता। तब तक भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा इसके लिए आंदोलन और संघर्षरत रहेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष एनिमा गुप्ता,
संथाल परगना प्रभारी श्रीमती कृष्णा महतो, भाजपा जिला मंत्री कुमारी गरिमा, चांदनी देवी , महिला मोर्चा की जिला महामंत्री राखी शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष किट्टी सिन्हा, जिला मंत्री मालती देवी, मंजू देवी, सैला दयाल, प्रियंका कुमारी, रूपा कुमारी सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद थीं।
Sahibganj News के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें
0 Response to "प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ साहिबगंज भाजपा महिला मोर्चा ने पुतला फूंका"
Post a Comment