CLOSE ADS
CLOSE ADS

साहिबगंज महाविद्यालय के रसायन विज्ञान के प्रोफेसर वरुण कुमार चौधरी का निधन


Sahibganj News : साहिबगंज महाविद्यालय के रसायन विज्ञान के प्रोफेसर वरुण कुमार चौधरी का निधन मंगलवार को हो गया। उन्होंने 2 जनवरी 1975 को महाविद्यालय में व्याख्याता पद पर अपना योगदान दिया था, तथा  2011 में सेवानिवृत्त हुए थे।

sahibganj college ke rasayan vigyan ke professor varun kumar chaudhary ka nidhan

वे रसायन विज्ञान के विद्वान शिक्षक एवं  मिलनसार व्यक्तिगत के धनी थे, एवं छात्रों के साथ उनका अच्छा संबंध था। साहिबगंज महाविद्यालय के डॉक्टर रणजीत कुमार सिंह ने कहा की उन्होंने हमें भी पठन-पाठन में मदद किया था।

उनके निधन से महाविद्यालय व विश्वविद्यालय को बहुत बड़ी क्षति हुई है। साथ ही महाविद्यालय के शिक्षककर्मी एवं छात्र मर्माहत हैं। डॉ. रणजीत ने बताया कि उनका मंटल क्षतिग्रस्त का ईलाज तीन माह से रांची में चल रहा था।

कुछ दिन से वे साहिबगंज में ही स्वास्थ लाभ ले रहे थे, परंतु मंगलवार कि सुबह आठ बजे  हॉस्पिटल प्रबंधन ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन पर महाविद्यालय के सभी व्याख्याताओं ने शोक व्यक्त किया है।


सेवानिवृत्त शिक्षक रसायन विज्ञान के  गौरीशंकर झा, डॉ. सीता राम सिंह, पूर्व प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह, शशि कुमार सुमन सहित अन्य शिक्षकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Sahibganj News के साथ Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, Telegram पर क्लिक करके जुड़ें

0 Response to "साहिबगंज महाविद्यालय के रसायन विज्ञान के प्रोफेसर वरुण कुमार चौधरी का निधन"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel