CLOSE ADS
CLOSE ADS

साहिबगंज महाविद्यालय के जन्तु विज्ञान के पूर्व अध्यक्ष प्रो.राजेन्द्र कुमार सिंह का निधन


 साहिबगंज महाविद्यालय के जंतु विज्ञान के पूर्व अध्यक्ष व विद्वान शिक्षक रहे प्रो राजेंद्र कुमार सिंह का निधन हो गया। वे लगभग 5 दिनों से जीवन से जूझ रहे थे।

Sahibganj College ke Prof. Rajendra Kumar Singh  ka nidhan

डॉ राजेंद्र कुमार सिंह 1963/ 64 में साहिबगंज महाविद्यालय साहिबगंज में व्याख्याता के रूप में योगदान दिया था। वे एक आदर्श शिक्षक, सिद्धांतवादी इंसान एवं आदर्श के पक्के व्यक्ति थे।

सही समय पर सही कक्षा और सही अनुशासन के लिए वे सदैव जाने जाते थे। उन्होंने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। छात्रों के बीच वे एक कड़क शिक्षक के रूप में महाविद्यालय में जाने जाते रहे।

उनके निधन से साहिबगंज महाविद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। महाविद्यालय परिवार और डॉ. रणजीत कुमार सिंह सहित सभी शिक्षक कर्मी एवं पूर्व छात्रों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है, एवं उनके परिवार को शोक सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "साहिबगंज महाविद्यालय के जन्तु विज्ञान के पूर्व अध्यक्ष प्रो.राजेन्द्र कुमार सिंह का निधन"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel