CLOSE ADS
CLOSE ADS

मोदी जी के सात साल - देश बेहाल : मनोबर आलम


पाकुड़ : हिरणपुर प्रखंड काँग्रेस अध्यक्ष मनोबर आलम ने कहा कि आज देश के भाजपाई सात साल का उत्सव मना रहे हैं। पर ये उत्सव किस बात के लिए है ? इसे मोदी व भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट करना चाहिए।

Seven years of Modi ji - the country is in trouble: Manobar Alam

क्या कोरोना महामारी में लोगों के मरने का उत्साह है, क्या नोटबंदी में लाइन में लगे गरीबों के मरने का उत्सव है, या किसान आंदोलन में मौत का उत्साह है, या देश की अर्थव्यवस्था को खस्ताहाल करने का उत्सव है।

देश मे ऑक्सीजन की कमी का उत्साह है, या देश में महंगाई बढ़ाने का उत्सव है। आखिर किस काम के लिए ये उत्सव मनाया जा रहा है? आज देश केरोना जैसी महामारी से त्रस्त है, और भाजपा वाले सात सालों से मलाई खाने का उत्सव मना रहे हैं। लोगों के मौत के आंकड़े ऐसे बढे हैं, जैसे भाजपा की सीट बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि क्या इसी काम के लिए देश ने सत्ता सौंपी थी ? आज अस्पताल की जगह भाजपा के कार्यलय बन रहे हैं। सत्ता मद में चूर भाजपा को देश की गिरती अर्थव्यवस्था नही दिख रहा। आज देश मे गरीबी तेज़ी से बढ़ रही है। लेकिन ये नही दिख रहा।


आज सत्ता के विरोध व सच्चाई का साथ देने वालो के विरोध में भाजपा अपने तोते को लगवा देती है। क्या यही लोकतंत्र है ? जब देश की जनता के सर पर प्रधानमंत्री का हाथ होना चाहिए था, तब मोदी जी मोर को खेलाने में व्यस्त थे। अब उत्सव मना रहे हैं, ये दुर्भाग्य की बात है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "मोदी जी के सात साल - देश बेहाल : मनोबर आलम"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel