जनता महंगाई से त्रस्त है - मोदी जी महंगाई बढ़ाने में मस्त हैं : मनोबर आलम
कांग्रेस पार्टी के निर्देश पर हिरणपुर में पेट्रोल पम्प के पास किया गया केंद्र सरकार की नीति का विरोध
पाकुड़ : आज हिरणपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी ने डीजल - पेट्रोल की महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव के निर्देश पर हिरणपुर में पेट्रोल पम्प के समक्ष एक कार्यक्रम हिरणपुर प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष मो. मनोबर आलम के नेतृत्व में किया गया।
जहां आलम ने कहा कि आज देश महंगाई से त्रस्त है, वहीं मोदी जी देश की सम्पत्ति और प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी बनाने में मस्त हैं। आज महंगाई उतनी ही तेज़ी से बढ़ी है, जितनी तेजी से प्रधानमंत्री झूठ बोलते है। ऐसा मानो झूठ की फैक्ट्री मोदी जी ने खोल रखी है।
आम जनता पर महंगाई का बोझ बनाकर मोदी जी मस्त हैं। आज देश मे गरीबी रिकॉर्ड स्तर से बढ़ रहा है। इसकी चिंता करने के बजाए मोदी जी योगी को मनाने में मस्त हो गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को देश की तनिक भी चिंता नही है। महंगाई चरम सीमा पर है।
आज लोगो को नौकरी मिलना तो दूर की बात है। नौकरी छीनी जा रही है। 70 सालों में देश की स्थिति इतनी खराब नही हुई थी, जितनी की इन 7 वर्षों में भाजपा सरकार ने किया है। आज देश की संस्था, कॉरपोरेट घरानों के लिए काम कर रही है।
देश को धीरे - धीरे निजी हाथों में देने और उधोगपतियों को खुश करने के लिए सरकार काम कर रही है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हिरणपुर प्रखण्ड कांग्रेस सचिव आबिद इस्लाम, उपाध्यक्ष जीतू पहाड़िया, सदस्य नूर इस्लाम, उपाध्यक्ष मोतीलाल मराण्डी, मुस्तफा शेख, मुराद आलम, लालू मंडल उपस्थित थे।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "जनता महंगाई से त्रस्त है - मोदी जी महंगाई बढ़ाने में मस्त हैं : मनोबर आलम"
Post a Comment