NTPC के विरोध में मजदूर यूनियन ने बोरियो तेलो ओवरब्रिज के पास MGR रेलवे ट्रैक पर किया धरना - प्रदर्शन Sahibganj News Feb 22, 2022 Edit Sahibganj News : साहिबगंज बोरियो प्रखंड के तेलो ओवरब्रिज MGR रेलवे लाईन पर मजदूर युनियन सहायक सचिव सोनाराम मडै़या की अध्यक्षता में धरना - प्रदर्शन किया गया। धरना - प्रदर्शन का मुख्य मकसद मजदूरों की कुछ पुरानी मांगें हैं, जिसे आजतक पूरा नहीं किया गया।जिसको लेकर नेशनल थर्मल पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड फरक्का के विरोध में MGR मजदूर संघ ने अपनी पुरानी मांगो को लेकर नारेबाजी व धरना - प्रदर्शन किया। वहीं मजदूर यूनियन सहायक सचिव सोनेराम मड़ैया ने बताया कि जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर बोरियो प्रखंड में NTPC अपनी मनमानी कर रही है, समय पर वेतन नहीं दे रहा है।उन्होंने कहा कि मजदूर संघ की ये मांग है कि समरा साह टोलीमोन को अपने काम पर यथावत रखा जाए और उससे अन्य काम नहीं कराया जाय एवं SMT स्टाफ को काम के अनुसार डिगनेशन किया जाए और प्रत्येक माह के 10 तारीख़ को वेतन भुगतान किया जाए एवं दिनांक 01/10/2021 से बढे़ हुए डीए का भुगतान हो,साथ ही S I कार्ड निर्गत किया जाए एवं अतिरिक्त कामगार को 'नोम्स' के तहत लाया जाए और बोरियो संथाली निवासी स्वर्गीय राजा सोरेन के अश्रितों को EPF से सम्बंधित लंबित मामले का भुगतान किया जाए। धरना - प्रदर्शन में मजदूर युनियन सहायक सचिव सोनाराम मडै़या, रतन मरांडी, माताल मुर्मु, सलाम अंसारी, अजय रक्षित, निताय मंडल, अजय रक्षित, बसारत अंसारी, मंगल किस्कु, जितेंद्र पंडित सहित काफी संख्या में युनियन के कर्मचारी सहित आमजन उपस्थित थे।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "NTPC के विरोध में मजदूर यूनियन ने बोरियो तेलो ओवरब्रिज के पास MGR रेलवे ट्रैक पर किया धरना - प्रदर्शन"
Post a Comment