हिरणपुर प्रखण्ड में गांव - गांव जाकर पार्टी व संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस : प्रदेश कांग्रेस सचिव तनवीर आलम Sahibganj News Feb 13, 2022 Edit पाकुड़ : हिरणपुर प्रखण्ड के कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष मनोबर आलम के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश कांग्रेस सचिव तनवीर आलम से मुलाकात किया और हिरणपुर में कांग्रेस संगठन से सम्बंधित किए जा रहे कार्यो की जानकारी दी।प्रदेश कांग्रेस सचिव तनवीर आलम ने हिरणपुर प्रखण्ड में बूथ स्तर पर जाकर लोगो को कांग्रेस से जोड़ने का आदेश दिया, साथ ही कहा कि ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यो को जन - जन तक पहुंचाएं और डिजिटल सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक लोगो को कांग्रेस संगठन से जोड़कर पार्टी को मजबूत बनाएं।उन्होंने बताया कि मार्च के प्रथम सप्ताह में हिरणपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन कराया जाएगा। प्रखण्ड अध्यक्ष मनोबर आलम ने संगठन से सम्बंधित सारी बातों से कांग्रेस सचिव तनवीर आलम को अवगत कराया, साथ ही सहयोग करने की बात कही।तनवीर आलम ने कहा कि जो भी सहयोग चाहिए वो मिलेगा, आपलोग मजबूती से राहुल गांधी की सोच को जनता को बताकर पार्टी और संगठन को मजबूत करें। प्रतिनिधि मंडल में यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अबिद इस्लाम, मो. मुराद शेख,अख्तर अंसारी समेत दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "हिरणपुर प्रखण्ड में गांव - गांव जाकर पार्टी व संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस : प्रदेश कांग्रेस सचिव तनवीर आलम"
Post a Comment