देश को आज मिलेगा 15वां राष्ट्रपति : वोटों की गिनती शुरू, शपथ ग्रहण 25 जुलाई को
देश को आज 15वां राष्ट्रपति मिलने जा रहा है। सुबह 11 बजे राष्ट्रपति चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। नतीजे शाम को घोषित किए जा सकते हैं।
बता दें कि एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को अपना प्रत्याशी बनाया है जबकि विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं। ज्ञात हो कि देश को आज 15वां राष्ट्रपति मिलने जा रहा है। द्रौपदी मुर्मू या फिर यशवंत सिन्हा में से कोई एक देश का अगला राष्ट्रपति बनेगा। विदित रहे कि राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को हुए थे। चुनाव खत्म होने के बाद सभी राज्यों से बैलेट बॉक्स को दिल्ली मंगाया गया था। एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू तो विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा रायसीना हिल्स की रेस में हैं।
अगर द्रौपदी मुर्मू ये चुनाव जीतती हैं तो वह पहली आदिवासी महिला होंगी जो राष्ट्रपति बनेंगी। हालांकि, मुर्मू का पलड़ा भारी है और उनका राष्ट्रपति चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। कई राज्यों में द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में हुई क्रास वोटिंग से भी उनकी जीत पक्की मानी जा रही है। बता दें कि मौजूदा राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है। नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण 25 जुलाई को होगा।
0 Response to " देश को आज मिलेगा 15वां राष्ट्रपति : वोटों की गिनती शुरू, शपथ ग्रहण 25 जुलाई को "
Post a Comment