सड़क सुरक्षा को लेकर विद्यालय में चलाया गया जागरूकता अभियान :यातायात नियमों के प्रति बच्चों को किया गया जागरूक
Sahibganj News:--सड़क सुरक्षा, समिति साहिबगंज के तत्वाधान में शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़ा पंचगढ़ में जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार गर्ग के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा को लेकर विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों के प्रति जागरूक करना था।
इस दैरान सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण जानकारी एवं ट्रैफिक यातायात नियमों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के दौरान इंटरएक्टिव सेशन में बच्चों से यातायात संबंधी कई सवाल पूछे गए और इस विषय में उन्हें आवश्यक जानकारियां भी मुहैया कराई गई। बच्चों को ट्रैफिक नियम मानने और सड़क पर चलते समय किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है, इससे भी अवगत कराया गया। साथ ही बच्चों को अपने परिजनों एवं आसपास के लोगों को भी यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने को कहा गया।
इस बीच रोड सेफ्टी मैनेजर एवं इंजीनियर ने बच्चों को सड़क दुर्घटना के मुख्य कारण बताए एवं इससे कैसे बचा जा सकता है इसके उपाय भी बताए। सड़क सुरक्षा के प्रति छात्रों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव एवं सटीक जानकारी हो इसके लिए छात्रों के बीच परस्पर वाद - विवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
0 Response to " सड़क सुरक्षा को लेकर विद्यालय में चलाया गया जागरूकता अभियान :यातायात नियमों के प्रति बच्चों को किया गया जागरूक"
Post a Comment