CLOSE ADS
CLOSE ADS

द्रौपदी मुर्मू ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ : सीजेआई ने दिलाई शपथ, बोलीं- "गरीब भी देख सकता है बड़ा सपना"


दिल्ली :- द्रौपदी मुर्मू को देश की 15वीं राष्ट्रपति के तौर पर चीफ जस्टिस एनवी रमण ने शपथ दिलाई। इसके साथ ही वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी हैं। आज सुबह सवा 10 बजे द्रौपदी मुर्मू संसद भवन के सेंट्रल हॉल पहुंचीं, जहां देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की उन्होंने शपथ ली। उन्हें 21 तोपों की सलामी भी दी गई। शपथ लेने के बाद उन्होंने कहा की "मैं जिस जगह से आती हूं, वहां प्रारंभिक शिक्षा भी सपना होता है। गरीब, पिछड़े मुझे अपना प्रतिबिंब दिखाते हैं। मैं भारत के युवाओं और महिलाओं को विश्वास दिलाती हूं कि इस पद पर काम करते हुए उनका हित मेरे लिए सर्वोपरि रहेगा।

दिल्ली पहुंचे परिजन

द्रौपदी मुर्मू ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ : सीजेआई ने दिलाई शपथ, बोलीं- "गरीब भी देख सकता है बड़ा सपना"

मौके पर राष्ट्रपति की बेटी बैंक अधिकारी इतिश्री व दामाद गणेश हेमब्रम शपथ समारोह के लिए दिल्ली पहुंचे। मुर्मू के भाई तारिनसेन टुडू और भाभी सुकरी टुडू उनके लिए संथाली साड़ी और आदिवासियों की पारंपरिक मिठाई अरिसा पिठा साथ लाई थी।

ये रहे उपस्थित

बता दें कि समारोह से पहले निवर्तमान और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति संसद पहुंचे। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के चेयरमैन एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला,  विभिन्न प्रदेशों के मंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विभिन्न देशों के राजदूत, संसद सदस्य और प्रमुख सैन्य व असैन्य अधिकारी भी समारोह में शिरकत किया।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.


0 Response to "द्रौपदी मुर्मू ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ : सीजेआई ने दिलाई शपथ, बोलीं- "गरीब भी देख सकता है बड़ा सपना""

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel