वर्षा न होेने से आहत झारखंड के किसान : एक ही विनती "हाय भगवान अब पानी दो"
Jharkhand Weather :- अषाढ़ माह के बीतने के बाद श्रावण माह भी शुरू हो गया है मगर आसमान से बारिश की बूंदें नहीं टपक रही हैं। ऐसे में जहां भीषण गर्मी से जन जीवन बेहाल है वहीं खेती करने के लिए किसान भी परेशान हैं। किसान सहित लोग अब भगवान से सिर्फ यही मांग रहे हैं "हाय भगवान अब पानी दो"।
बताना जरूरी होगा कि वर्षा का समय धीरे - धीरे बीत रहा है। इंद्रदेव बारिस की बूंद धरा पर नहीं टपका रहे हैं। जानकारों का मानना है कि आषाढ़ माह बारिश का माह होता है, लेकिन इस वर्ष पूरा आषाढ बीतने के बाद भी बारिश की बूंद नहीं हुई। अब श्रावण माह भी शुरू हो गया है। अभी तक तापमान में तनिक भी गिरावट और मानसून बनता नहीं दिख रहा है। ऐसे में सबसे बड़ी चिंता की लकीर किसानों के माथे पर खिंचती नजर आ रही है। सुबह हो या फिर शाम किसान खेत की हालत देखकर किस्मत को दोष देता दिख रहा है। इतना ही नहीं बारिश न होने से जनजीवन भी त्राहि - त्राहि करने लगा है। ऐसे में अगर अब भी बारिश नहीं हुई तो सूखाग्रस्त इलाके में झारखंड का नाम भी लिखा जाएगा।
0 Response to " वर्षा न होेने से आहत झारखंड के किसान : एक ही विनती "हाय भगवान अब पानी दो""
Post a Comment