झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी कोरोना पॉजिटिव : सीएम हेमंत सोरेन ने की जल्दी ठीक होने की कामना
रांची :-- झारखंड के प्रथम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने यह जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी। उन्होंने कही कि सामान्य लक्षणों के आधार पर जांच करवाया तो मेरी जांच की रिर्पोट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर ने उन्हें आराम करने को कहा है और फिलहाल वे होम आइसोलेशन में हैं।
बाबूलाल मरांडी का ट्वीट
सामान्य लक्षण के चलते आज जांच करवाने पर मेरी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉज़िटिव आ गई है। पिछले दिनों जो भी मेरे सम्पर्क मेंआए हैं वे लक्षण के आधार पर अपनी जाँच अवश्य करा लें।
हेमंत सोरोन ने ट्वीट कर की शीध्र स्वस्थ्य होने की कामना
वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर लिखा की "वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर मिली है। आप शीघ्र स्वस्थ हों, यही कामना करता हूं"।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी कोरोना पॉजिटिव : सीएम हेमंत सोरेन ने की जल्दी ठीक होने की कामना"
Post a Comment