झारखंड के इस लाल को 15 अगस्त को नई दिल्ली में किया जाएगा इंडियन आइकॉन अवार्ड से सम्मानित : उत्कृष्ट कार्य हेतु उन्हें पहले भी राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है सम्मानित


दुमका : -- झारखण्ड के दुमका निवासी राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सामाजिक कार्यकर्ता जतिन कुमार का चयन इंडियन आईकॉन अवॉर्ड 2022 के लिए किया गया है। उन्हें 15 अगस्त 2022 को नई दिल्ली में इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जतिन ने बताया कि उन्हें 26 जुलाई को ईमेल के माध्यम से उक्त जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व एनएसएस स्वयंसेवक के रुप में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उन्हें  राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

झारखंड के इस लाल को 15 अगस्त को नई दिल्ली में किया जाएगा इंडियन आइकॉन अवार्ड से सम्मानित : उत्कृष्ट कार्य हेतु उन्हें पहले भी राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है सम्मानित

    ज्ञात हो कि जतिन कुमार ने समाज के उत्थान के लिए कई ऐसे काम किए हैं, जिससे समाज में काफी सुधार आया है और समाज को इसका लाभ भी मिला है। जतिन लगातार रक्तदान, महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरण करना, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, निशुल्क शिक्षा अभियान के तहत गरीब बच्चों की पढ़ाई, पाठ्यक्रम सामग्री वितरण करना, केंद्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जागरूकता अभियान चलाना, कोविड-19 से बचाव हेतु मास्क, सैनिटाइजर, ऑक्सीजन सिलेंडर का वितरण करना, निशुल्क पल्स ऑक्सीमीटर वितरण करना, गरीब असहायों को भोजन उपलब्ध कराना, कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्य में निशुल्क सेवा देना, वर्तमान में राजकीय श्रावणी मेला में निशुल्क श्रद्धालुओं की सेवा करने जैसे सामाजिक कार्य कर रहे हैं। 

    जतिन कुमार का इंडियन आईकॉन अवॉर्ड 2022 के लिए चयन होने पर दुमका सांसद सुनील सोरेन, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, पूर्व मंत्री डॉक्टर लुईस मरांडी कुलसचिव डॉ. संजय कुमार सिंह, डीएसडब्ल्यू डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. जयकुमार साह, डॉ. विनय सिन्हा, डॉक्टर हसमत अली, डॉ. विनोद शर्मा, एसपी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. खरोधार प्रसाद यादव, नगर परिषद अध्यक्ष श्वेता झा, नगर परिषद उपाध्यक्ष विनोद लाल, डॉक्टर शुक्ला, डॉ. पूजा गुप्ता, डॉ. प्रीति प्रिया, प्रोफेसर प्रीति किरण, शशि प्रभा, चंद्रशेखर, पंकज, नरेंद्र कुमार गुप्ता, रवि कुमार, सौरभ संथालिया, मनीष यादव, जयंत कुमार, राहुल कुमार, सुनील कुमार, सुमित भंडारी, अभिषेक रंजन, सुमन, भाग्यश्री शर्मा, रमेश मंडल समेत सैकड़ों लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.



0 Response to " झारखंड के इस लाल को 15 अगस्त को नई दिल्ली में किया जाएगा इंडियन आइकॉन अवार्ड से सम्मानित : उत्कृष्ट कार्य हेतु उन्हें पहले भी राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है सम्मानित"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel