साहिबगंज जिला बॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष कल्याण श्रीवास्तव को संताल परगना का अध्य्क्ष बनाया गया


साहिबगंज :-- झारखंड वॉलीबॉल संघ की ओर से जिला बॉलीबॉल के अध्यक्ष सह राज्य के उपाध्यक्ष कल्याण श्रीवास्तव का चयन दुमका जोनल के लिए किया गया है। यह साहिबगंज जिले के लिए गर्व और हर्ष का विषय है। इसको लेकर साहिबगंज के खेलप्रेमी, खिलाड़ी व जिलेवासियों में खुशी का माहौल है।  

साहिबगंज जिला बॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष कल्याण श्रीवास्तव को संताल परगना का अध्य्क्ष बनाया गया

  रेलवे मैदान साहिबगंज में सम्मान समारोह सह स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां जिला खो खो संघ के सचिव सह क्रीड़ा भारती के विभाग प्रमुख डॉक्टर रणजीत कुमार सिंह और चंद्रशेखर शर्मा ने नए जोनल अधिकारी कल्याण श्रीवास्तव का पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर संयुक्त रूप से सम्मानित किया।      

   मौके पर कल्याण श्रीवास्तव ने कहा कि जिला के साथ संताल परगना में भी आप सभी खिलाड़ी इस सम्मान समारोह में सादर आमंत्रित हैं। इसमें अन्य संघ और संगठनों के पदाधिकरी व सदस्य सादर आमंत्रित एवं उपस्थित रहेंगे। विशेष रूप से क्रीड़ा भारती के भी पदाधिकारी व सदस्यगण इसमें सम्मिलित होंगे।

   मौके पर गैलेक्सी क्लब मिर्जाचौकी के कोच चंद्र शेखर शर्मा, लालू यादव, मनोज कुमार राम, पुष्पा कुमारी, नेहा कुमारी, मोनिका कुमारी, करीना कुमारी, अंजू कुमारी, अनीशा, पायल कुमारी, गौरी कुमारी, मुस्कान कुमारी, नेहा, राजेश झा, उत्तम कुमार, सुधांशु मिश्रा, प्रेम पासवान सहित दर्जनों खिलाड़ी उपस्थित थे।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " साहिबगंज जिला बॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष कल्याण श्रीवास्तव को संताल परगना का अध्य्क्ष बनाया गया "

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel