करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं हिमाचल के 50 विधायक : BJP के 23 और कांग्रेस के 2 MLA पर हैं आपराधिक मामले दर्ज हैं : इस बार चुनाव आयोग चला रहा है साक्षरता अभियान
हिमाचल प्रदेश इलेक्शन, एडीआर और भारत ज्ञान-विज्ञान समिति ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में विधायकों के स्वघोषित हलफनामों का विश्लेषण किया है।
जिसमें पाया गया की हिमाचल में 50 ऐसे विधायक हैं, जो करोड़पति हैं। प्रति विधायक की औसतन संपत्ति 8.45 करोड़ रुपये है। हिमाचल इलेक्शन वॉच, एडीआर और भारत ज्ञान-विज्ञान समिति के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश भूरेटा के अनुसार हिमाचल के 68 विधानसभा क्षेत्रों के 19 विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
गंभीर आपराधिक मामलों में विधायकों की संख्या आठ है। कहा कि भाजपा के विधायकों की बात करें तो कुल 47 विधायकों में 17 ऐसे विधायक हैं, जिन्होंने आपराधिक मामलों में संलिप्त होने का हलफनामा दिया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की 14वीं विधानसभा के चुनाव के चलते साक्षरता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 1500 पंचायतों और शहरी क्षेत्रों में 50 हजार से अधिक घरों तक पहुंचा जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करना है। लोगों को मतदान का बहिष्कार न करने के लिए प्रेरित किया जाएगा
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं हिमाचल के 50 विधायक : BJP के 23 और कांग्रेस के 2 MLA पर हैं आपराधिक मामले दर्ज हैं : इस बार चुनाव आयोग चला रहा है साक्षरता अभियान"
Post a Comment