कल है धनतेरस : भूलकर भी इन चीजों की खरीददारी बिलकुल न करें


धनतेरस तिथि को लेकर आम लोगों में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बता दें कि-

कल है धनतेरस : भूलकर भी इन चीजों की खरीददारी बिलकुल न करें कल है धनतेरस : भूलकर भी इन चीजों की खरीददारी बिलकुल न करें


 इस बार 22 अक्टूबर को सायं 4.33 में त्रयोदशी तिथि आरंभ हो रही है। यह अगले दिन 23 अक्टूबर रविवार सायं 5.05 बजे तक रहेगी। धनतेरस की खरीददारी 22 अक्टूबर शनिवार को संध्या 4.33 बजे से पूरे रात्रि व 3.43 बजे सुबह तक विशेष शुभ मुर्हूत है। धन्वंतरी जयंती 23 अक्टूबर रविवार के होने के कारण पूरे दिन संध्या 5 बजे तक खरीदारी की जा सकेगी। 

धनतेरस के दिन स्वर्ण की खरीददारी नहीं करने वाले लोगों को निराश होने की जरूरत नहीं है। वे तांबा या पीतल में से कोई एक बर्तन की खरीददारी जरूर करें। मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान धन्वंतरी पीतल या सोने के कलश में अमृत लेकर पृथ्वी पर उपस्थित हुए थे। स्वर्ण आभूषण, तांबे या पीतल के बर्तन के अलावे झाडू की खरीदारी अवश्य करनी चाहिए। झाडू की खरीदारी करने से लक्ष्मी माता अत्यंत प्रसन्न होती है। पूजन के लिए लक्ष्मी व गणेश की प्रतिमा धनतेरस काल में ही खरीदनी चाहिए।
 

धनतेरस पर भूलकर भी इन चीजों की न करें खरीदारी

धनतेरस पर स्टील और एल्युमिनियम से बनीं वस्तुएं गलती से भी नहीं खरीदना चाहिए। दरअसल ये दोनों ही शुद्ध धातु नहीं माने जाते। शास्त्रों में पीतल, सोना या चांदी धातु ही खरीदना शुभ माना गया है। कई बार लोग पैसों की कमी के चलते या औपचारिकता के लिए धनतेरस पर आर्टिफिशियल ज्वैलरी खरीद लेते हैं। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। इससे घर में दरिद्रता का वास होता है।

धनतेरस पर कांच की वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए। कांच के बर्तन, आइना या अन्य कोई भी वस्तु खरीदना अशुभ होता है। दरअसल कांच में राहू का वास होता है।

इसके अलावा चीनी मिट्टी से बने बर्तन या अन्य सामान लेना भी अशुभ माना जाता है। धनतरेस के शुभ अवसर पर चीनी मिट्टी से बनी चीजों को घर लाना बड़ा सकंट खड़ा कर सकता है। इस दिन लोहा खरीदने से बचें। माना जाता है कि इस दिन लोहा घर लाने से क्लेश होता है, घर की सुख - शांति भंग हो जाती है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति पर भी प्रभाव पड़ता है।

धनतेरस पर झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है, लेकिन सिर्फ सींक या फूल वाली झाड़ू खरीदना शुभ होता ह। इस दिन गलती से भी प्लास्टिक की झाड़ू घर न लाएं, इसके बरकत रुक जाती है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.


0 Response to " कल है धनतेरस : भूलकर भी इन चीजों की खरीददारी बिलकुल न करें"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel