ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रपति द्रौपदी : 10 मिनट पहले रोका जाएगा ट्रैफिक, 150 पुलिसकर्मी संभालेंगे नोएडा एक्सप्रेसवे पर मोर्चा


ग्रेटर नोएडा :- भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 1 नवंबर को ग्रेटर नोएडा आएंगी। वह ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर स्थित एक्सपो मार्ट में शामिल होंगी। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति नोएडा द्रौपदी मुर्मू नोएडा एक्सप्रेसवे के रास्ते जिले में आएंगी। अगर ऐसा हुआ तो नोएडा ट्रैफिक करीब 10 मिनट रोका जाएगा। राष्ट्रपति के आने को लेकर यातायात पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है।

ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रपति द्रौपदी : 10 मिनट पहले रोका जाएगा ट्रैफिक, 150 पुलिसकर्मी संभालेंगे नोएडा एक्सप्रेसवे पर मोर्चा


20 मिनट तक एक्सप्रेसवे बंद रहेगा

नोएडा ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि अभी तक राष्ट्रपति का मिनट - मिनट कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। हो भी सकता है कि राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर के माध्यम से ग्रेटर नोएडा आएं, लेकिन दूसरा विकल्प सड़क है। ऐसे में नोएडा एक्सप्रेसवे से आने की तैयारियां है। इसको लेकर नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने अपनी रूपरेखा तैयारी कर ली है। 

बताया जा रहा है कि अगर राष्ट्रपति नोएडा एक्सप्रेसवे के माध्यम से ग्रेटर नोएडा में आती हैं तो करीब 20 मिनट तक एक्सप्रेसवे को बंद किया जाएगा।

ट्रैफिक डाइवर्जन लागू हो सकता है

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत की तैयारियों में नोएडा प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और यमुना प्राधिकरण के अलावा जिला प्रशासन भी लगा हुआ है। शहर को सुंदर बनाने के लिए करीब 350 मजदूर लगाए गए हैं। इसके अलावा नोएडा पुलिस ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को जिले में काफी स्थानों पर ट्रैफिक डाइवर्जन लागू हो सकता है। 

सुबह से लेकर रात तक चल रहा काम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को ग्रेटर नोएडा में आएंगी। वह दिल्ली से ग्रेटर नोएडा तक नोएडा एक्सप्रेसवे के माध्यम से आएंगी। इसको लेकर तैयारियां जोरों से चल रही है। आपको बता दें कि नोएडा एक्सप्रेसवे की मरम्मत का कार्य काफी समय से चल रहा है, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हुआ है। अब राष्ट्रपति के आने की सूचना मिलने के बाद नोएडा अथॉरिटी ने जिम्मेदार एजेंसी को आगामी 2 दिनों के भीतर काम करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में नोएडा एक्सप्रेसवे पर सुबह से लेकर रात तक काम चलता है, जिसकी वजह से सुबह और शाम के समय जाम लगा रहता है।

150 पुलिसकर्मी मोर्चा संभालेंगे


Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.


0 Response to " ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रपति द्रौपदी : 10 मिनट पहले रोका जाएगा ट्रैफिक, 150 पुलिसकर्मी संभालेंगे नोएडा एक्सप्रेसवे पर मोर्चा"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel