कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में दिल्ली में उमड़ा जनसैलाब : राहुल का साथ देने पहुंचीं सोनिया गांधी और प्रियंका


ई दिल्ली:- कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज शनिवार की सुबह बदरपुर बॉर्डर से राजधानी दिल्ली में प्रवेश कर गई।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में दिल्ली में उमड़ा जनसैलाब : राहुल का साथ देने पहुंचीं सोनिया गांधी और प्रियंका


 दिल्ली में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के साथ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए।
ज्ञात हो कि कांग्रेस की इस यात्रा का आज 108वां दिन है। दिल्ली में राहुल गांधी 23 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। 

दिल्ली में यात्रा निजामुद्दीन, इंडिया गेट सर्किल - आईटीओ- दिल्ली कैंट-दरियागंज से लाल किले की ओर जाएगी। शाम में राहुल गांधी और कुछ यात्री कार से राजघाट, वीरभूमि और शांतिवन जाएंगे और पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
हम चाहते हैं कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनें- पवन खेड़ा

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने राहुल गांधी के बारे में बात करते हुए कहा कि यह तो 2024 तय करेगा, लेकिन हमारे मन में ये है कि राहुल गांधी पीएम बने। इससे पहले उन्होंने कहा था कि भारत जोड़ो एक यात्रा के रूप में शुरू हुई फिर एक अभियान बनी और अब एक आंदोलन का रूप ले चुकी है। हर स्तर पर कांग्रेस का लोगों से निरंतर संवाद बना रहे, इसलिए 26 जनवरी को ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान शुरू होगा, जो दो महीने तक चलेगा।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्विट किया है कि “कन्याकुमारी से मीलों चलकर भारत जोड़ो यात्रा आज देश की राजधानी दिल्ली पहुंच चुकी है। महंगाई, बेरोज़गारी, असमानता और नफरत की राजनीति के खिलाफ, यह राष्ट्रीय जन-आंदोलन सत्ता के सिंहासन तक पहुंचकर करोड़ों लोगों की आशाओं को समेटे है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में दिल्ली में उमड़ा जनसैलाब : राहुल का साथ देने पहुंचीं सोनिया गांधी और प्रियंका "

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel