CLOSE ADS
CLOSE ADS

चांद का हुआ दीदार, ईद आज


साहिबगंज : साहिबगंज की सरजमीं सहित देश में बुधवार को ईद का चांद नजर आया और उसका दीदार हुआ। अब देशभर में 11अप्रैल को ईद मनाई जाएगी। इसकी घोषणा जिले के तमाम ईदगाह के इमाम और मौलानाओं ने की। साथ ही शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष ने भी कहा कि गुरुवार 11 अप्रैल को देशभर में ईद मनाई जाएगी।

चांद का हुआ दीदार, ईद आज

बता दें कि इस्लामिक कैलेंडर के 10वें शव्वाल की पहली तारीख और रमजान के आखिरी दिन चांद का दीदार करने के बाद ही ईद-उल-फितर मनाया जाता है। ईद की सही तारीख का ऐलान चांद का दीदार करने के बाद मुकर्रर किया जाता है। वह तिथि 11अप्रैल को हुई है।

ज्ञात रहे कि ईद उल-फ़ित्र या ईद उल-फितर मुस्लमान रमज़ान उल-मुबारक के एक महीने के बाद एक मज़हबी ख़ुशी का त्यौहार मनाते हैं। जिसे ईद उल-फ़ित्र कहा जाता है। ये यक्म शवाल अल-मुकर्रम्म को मनाया जाता है। ईद उल-फ़ित्र इस्लामी कैलेण्डर के दसवें महीने शव्वाल के पहले दिन मनाया जाता है।

इसलामी कैलंडर के सभी महीनों की तरह यह भी नए चाँद के दिखने पर शुरू होता है। मुसलमानों का त्योहार ईद मूल रूप से भाईचारे को बढ़ावा देने वाला त्यौहार है। इस त्यौहार को सभी आपस में मिल के मनाते हैं और खुदा से सुख-शांति और बरक्कत के लिए दुआएं मांगते हैं। पूरे विश्व में ईद की खुशी पूरे हर्षोल्लास से मनाई जाती है।

By: Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to "चांद का हुआ दीदार, ईद आज"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel