CLOSE ADS
CLOSE ADS

साहिबगंज में ईद पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया


साहिबगंज : जिले के सभी प्रखंडों में गुरुवार को धूमधाम से ईद का पर्व मनाया गया। ईद के साथ ही अल्लाह की बरकत का महीना रमजान खत्म हो जाता है। भारत में ईद गुरुवार को मनाई गई है, लेकिन कई देशों में एक दिन पहले ही चांद दिखने की वजह से ईद बुधवार को ही मना ली गई थी।

साहिबगंज में ईद पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया

इस संदर्भ में उपायुक्त हेमंत सती ने बताया कि पूरे जिले में शांतिपूर्वक ईद का पर्व मनाया गया है। साहिबगंज के उधवा, बरहरवा, मंडरो, बोरियो, बरहेट सहित अन्य जगहों पर सभी मस्जिदों और ईदगाहों पर गुरुवार की सुबह ईद की नमाज पढ़ी गई। 

ज्ञात हो कि ईद-उल-फितर को मीठी ईद भी कहा जाता है। ईद के दिन लोगों के घरों में सेवईं या फिर खीर समेत कई बेहतरीन पकवान पकते हैं और एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारक देते हैं। ईद - उल - फितर के मौके पर मुख्यालय सहित अन्य मस्जिद में लोगों ने नमाज अदा की।

लोगों ने सुबह  मिलकर ईदगाह में एक साथ नमाज पढ़ी और अल्लाह की इबादत की। मौके पर ईद की नमाज अदा करने से पूर्व मौलाना कलीम अशरफ ने रमजान के पवित्र महीना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि मजहब–ए–इस्लाम अमन–शांति का पैगाम देती है।

इस्लाम में गंगा-जमुनी तहज़ीब पर ज़ोर दिया गया है। ईद पर्व हमें गिले–शिकवे और दुश्मनी भुल कर आपस में एक होने का रास्ता देती है। मौलवियों ने कहा कि 30 रोजा पूरा करने के बाद ईद का त्यौहार खुशियां लेकर आती है। ईद-उल-फितर की नमाज अदा करने के बाद विश्व में शांति, अमन, भाईचारे के लिए दुआएं मांगी गई। इस मौके पर मोहम्मद नईम, मोहम्मद इस्लाम, मोहम्मद मुस्तफा सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद थे।

By: Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to "साहिबगंज में ईद पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel