देश भर के 234 शहरों को मिली निजी FM रेडियो के संचालन मंजूरी, झारखंड के ये शहर भी शामिल
केन्द्रीय कैबिनेट ने देश के 234 शहरों में निजी एफएम रेडियो के संचालन लाइसेंस देने को मंजूरी दी है। इसमें झारखंड के छह शहर, देवघर, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग व डालटेनगंज शामिल है। केन्द्रीय कैबिनेट की इस मंजूरी से सभी शहर वासियों में खुशी का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, धनबाद में 4 चैनलों की नीलामी होगी। जबकि अन्य पांच जिलों में तीन-तीन चैनलों की नीलामी की जाएगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने निजी एफएम रेडियो चरण I नीति के तहत 784.87 करोड़ रुपये के अनुमानित आरक्षित मूल्य तय किया है। अर्थात प्रत्येक चैनल के लिए न्यूनतम 3.35 करोड़ राशि निर्धारित है।
इसके लिए ई-नीलामी के तहत निजी संचालकों को चैनल उपलब्ध कराया जाएगा। निजी एफएम रेडियो की शुरूआत होने से झारखंड के इन शहरों में एफएम रेडियो की मांग अब पूरी हुई है, जो अभी तक निजी एफएम रेडियो प्रसारण से अछूते रहे हैं। वाहनों में लगे एफएफ रेडियो की फ्रिक्वेंसी नहीं मिलने के कारण यहां के लोग मायूस रहते थे।
एफएम रेडियो के संचालन से स्थानीय भाषाओं में सामग्री का प्रसारण तो होगा ही, सरकार के कार्यक्रमों को गांव व घर-घर तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। साथ ही इन क्षेत्रों में सरकार की पहुंच और मजबूत होगी। इस क्षेत्र में सक्रिय युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
इन जिलों के लोगों के लिए मनोरंजन का एक नया विकल्प मिलेगा, जो अब तक नहीं था। बता दें कि झारखंड के रांची व जमशेदपुर शहर में ही अब तक एफएम का संचालन हो रहा था। इस सूचना से रेडिया प्रेमी लोगों में खुशी व्याप्त है।
साहिबगंज से संजय कुमार धीरज
0 Response to "देश भर के 234 शहरों को मिली निजी FM रेडियो के संचालन मंजूरी, झारखंड के ये शहर भी शामिल"
Post a Comment