जिया हो बिहार के लाला, गूगल ने दिया 2 करोड़ का पैकेज


जिया हो बिहार के लाला, गूगल ने दिया 2 करोड़ का पैकेज

बिहार के जमुई जिले के झाझा निवासी अभिषेक कुमार को गूगल ने 2.07 करोड़ सालाना पैकेज ऑफर किया है। इससे पहले, अभिषेक ने अमेजन में भी नौकरी की है।

NIT पटना से बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद अभिषेक कुमार को 2022 में बर्लिन से अमेजन कंपनी से एक करोड़ 8 लाख ऑफर मिला था। अब अभिषेक लंदन में गूगल के साथ काम करेंगे।

पांच फेज के इंटरव्यू के बाद गूगल ने अभिषेक को यह ऑफर दिया है। पढ़ाई के दौरान ही अभिषेक की लालसा थी कि वह गूगल में नौकरी करें। अब उनका यह सपना पूरा हो गया है।

साहिबगंज से संजय कुमार धीरज

0 Response to "जिया हो बिहार के लाला, गूगल ने दिया 2 करोड़ का पैकेज"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel