मांयां सम्मान योजना की राशि से वंचित लाभुक परेशान, ब्लॉक से बैंक तक काट रहे चक्कर


मांयां सम्मान योजना की राशि से वंचित लाभुक परेशान, ब्लॉक से बैंक तक काट रहे चक्कर

झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मांयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने से जिले की सैकड़ों लाभुक महिलाएं एक बार फिर से परेशान हैं। कई लाभार्थियों के खाते में ₹2500 की राशि क्रेडिट हो चुकी है, जबकि बड़ी संख्या में महिलाओं को अभी तक कोई भुगतान नहीं मिला है, जिससे उनमें असमंजस और चिंता का माहौल है।

बैंक, ब्लॉक और प्रज्ञा केंद्रों के चक्कर में महिलाएं परेशान
राशि न मिलने का कारण जानने के लिए लाभार्थी महिलाएं लगातार बैंक, प्रज्ञा केंद्र और ब्लॉक कार्यालय का चक्कर काट रही हैं। लेकिन समस्या यह है कि कहीं से भी उन्हें स्पष्ट और संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा। खातों की जांच करवा रही महिलाएं हर बार नई तकनीकी या प्रक्रिया संबंधी समस्याएं सुनने को मजबूर हैं।

पहले की तुलना में भुगतान की रफ्तार सुस्त
पहली, दूसरी और तीसरी किस्त के दौरान योजना की गति अच्छी थी और राशि अपेक्षाकृत समय पर लाभार्थियों को प्राप्त हो रही थी। लेकिन अब भुगतान की रफ्तार में काफी गिरावट आई है। कई महिलाएं डर के कारण मानसिक तनाव में हैं कि कहीं उनका नाम योजना से हटा न दिया गया हो।

पोर्टल बंद होने से और बढ़ी दिक्कतें
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, फिलहाल मांयां सम्मान योजना का पोर्टल बंद है, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा कि किन कारणों से लाभुकों को लाभ नहीं मिल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पोर्टल खुलने के बाद ही सही जानकारी सामने आ पाएगी।

घरेलू और खेती-बाड़ी का काम छोड़ रही हैं महिलाएं
सबसे चिंताजनक बात यह है कि महिलाएं अपने घरेलू कार्यों और खेतों में काम करने के बजाय योजना की स्थिति जानने के लिए लगातार सरकारी दफ्तरों का रुख कर रही हैं। गर्मी और बारिश के बीच दिनभर परेशान होकर भी उन्हें कोई ठोस समाधान नहीं मिल पा रहा।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "मांयां सम्मान योजना की राशि से वंचित लाभुक परेशान, ब्लॉक से बैंक तक काट रहे चक्कर"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel