अयोध्या रामलीला ने बनाया रिकॉर्ड: 51 करोड़ लोगों ने ऑनलाइन देखा, 40 देशों की 26 भाषाओं में प्रसारण
प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या के रामकथा पार्क में आयोजित फिल्मी कलाकारों से सजी रामलीला ने इस बार ऑनलाइन दर्शकों का नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। परंपरा और आधुनिक तकनीक का अनोखा संगम हुआ और मात्र तीन दिनों में 51 करोड़ लोगों ने ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से रामलीला का आनंद लिया।
रामलीला का प्रसारण दूरदर्शन के साथ-साथ ऑनलाइन प्लेटफार्म पर भी लाइव किया जा रहा है। फिल्मी कलाकारों की जीवंत अदाकारी और संवादों ने दर्शकों को इस कदर आकर्षित किया कि विश्वभर से लोग इस आयोजन से जुड़ गए। इस बार रामलीला का प्रसारण 40 देशों में 26 भाषाओं में किया जा रहा है।
फिल्मी रामलीला समिति के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि अयोध्या में फिल्मी कलाकारों की रामलीला वर्ष 2020 से शुरू हुई थी। तब से हर साल ऑनलाइन दर्शकों की संख्या बढ़ रही है। पिछले साल 41 करोड़ दर्शकों ने रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन इस साल केवल तीन दिनों में ही 51 करोड़ का आंकड़ा पार हो गया।
👉 रामलीला देखने के लिए लिंक:
-
रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क
0 Response to "अयोध्या रामलीला ने बनाया रिकॉर्ड: 51 करोड़ लोगों ने ऑनलाइन देखा, 40 देशों की 26 भाषाओं में प्रसारण"
Post a Comment