रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब होगा ध्वजारोहण, पीएम मोदी फहराएंगे 22 फीट का धर्मध्वज


रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब होगा ध्वजारोहण, पीएम मोदी फहराएंगे 22 फीट का धर्मध्वज

भव्य राम मंदिर के शिखर पर होने वाले ध्वजारोहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संघ प्रमुख मोहन भागवत 25 नवंबर को इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान पीएम मोदी 22 फीट लंबा और 11 फीट चौड़ा भगवा धर्मध्वज मंदिर के 161 फुट ऊंचे शिखर पर फहराएंगे।

यह आयोजन रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तरह ही भव्य होने जा रहा है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने बताया कि ध्वज पर सूर्य, ओम और कोविदार वृक्ष के प्रतीक अंकित होंगे। इसे 42 फुट ऊंचे स्तंभ पर स्थापित किया जाएगा।

ध्वजारोहण से पूर्व 21 नवंबर से 25 नवंबर तक पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान होंगे। इस दौरान राम मंदिर परिसर के साथ-साथ भगवान शिव, गणेश, सूर्य, हनुमान, माता भगवती और माता अन्नपूर्णा के मंदिरों पर भी ध्वज फहराए जाएंगे। सभी अनुष्ठान अयोध्या और काशी के आचार्य संपन्न कराएंगे।

राम मंदिर के शिखर पर लगाया जा रहा ध्वज-स्तंभ 360 डिग्री घूमने वाले बॉल-बेयरिंग सिस्टम पर आधारित होगा, जिससे यह 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा को भी सह सकेगा। ध्वज के कपड़े की गुणवत्ता और मजबूती की जांच जारी है। ध्वज तैयार करने वाली एजेंसी 28 अक्टूबर को भवन निर्माण समिति की बैठक में परीक्षण रिपोर्ट पेश करेगी, जिसके बाद अंतिम कपड़े का चयन किया जाएगा।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब होगा ध्वजारोहण, पीएम मोदी फहराएंगे 22 फीट का धर्मध्वज"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel